अभिनेता अंगद हसीजा, जो इन दिनों तुम से तुम तक में नजर आ रहे हैं, मानते हैं कि यात्रा अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलने, नए लोगों से मिलने और अलग-अलग संस्कृतियों को करीब से समझने का बेहतरीन तरीका है। हालांकि वह खुद बहुत ज्यादा ट्रैवल करना पसंद नहीं करते, लेकिन जब भी किसी नई जगह पर जाते हैं, वहां घूमना-फिरना और उसे एक्सप्लोर करना उन्हें काफी पसंद है।आपको नए लोगों और संस्कृतियों के बारे में जानने का मौका मिलता है और जिंदगी को देखने का एक बिल्कुल अलग नज़रिया मिलता है। आप लोगों के अलग-अलग तौर-तरीकों को भी देखते और समझते हैं। मुझे लगता है कि हर किसी को जरूर ट्रैवल करना चाहिए, क्योंकि इससे आप नए लोगों से मिलते हैं और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।”

