ना जाने कौन आ गया’ का पोस्टर रिलीज़

मनोरंजन

 वैलेंटाइन डे का मौसम जहां गुलाब, चॉकलेट और इज़हार-ए-मोहब्बत से सराबोर होता है, वहीं इसी खास मौके पर हिंदी रोमांटिक फिल्म ‘ना जाने कौन आ गया’ का पोस्टर रिलीज़ कर मेकर्स ने प्यार की एक अलग और गहरी परिभाषा पेश की है।सेक्रेड गेम्स फेम अभिनेता जतिन सरना, मधुरिमा रॉय और प्रणय पचौरी स्टारर यह फिल्म दर्शकों को एक संवेदनशील, भावनात्मक और आज के दौर की जटिल प्रेम कहानी की पहली झलक देती है।

फिल्म का पोस्टर एक ऐसे रिश्ते की खामोश गहराई को दर्शाता है, जो बाहर से परफेक्ट दिखता है लेकिन भीतर कई अनकहे सच और अधूरे एहसास समेटे हुए है। इसकी सादगी और भावनात्मक प्रभाव कहानी की उस उलझन की ओर इशारा करता है, जहां प्यार, दूरी और अनिश्चितता आपस में टकराते हैं और कई सवाल छोड़ जाते हैं।