फिल्ममेकर आर. चंद्रू ने अपनी ब आगामी फिल्म ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’ का दमदार पोस्टर और मोशन पोस्टर लॉन्च कर दिया है। इसमें पैन इंडिया सुपरस्टार और सैंडलवुड के किंग डॉ. शिवराजकुमार अपने बेहद रौद्र, रफ और पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आ रहे हैं।तीव्रता और बिजली जैसी स्क्रीन प्रेजेंस के साथ फ्रेम पर कब्जा जमाते डॉ. शिवराजकुमार का यह पावरफुल ट्रांसफॉर्मेशन एक डार्क, रॉ और जबरदस्त एक्शन से भरी सिनेमाई दुनिया की झलक देता है। खून, तबाही और अफरा तफरी के बीच बना यह पोस्टर दर्शकों को ऐसे किरदार से मिलवाता है, जो मानो तबाही मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।निर्देशक आर. चंद्रू ने कहा, “‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’ एक ऐसी फिल्म है, जिसे एक खास रॉनेस, स्केल और इंटेंसिटी के साथ सोचा गया है।

