लो चुड़ैल चली ससुराल शो उर्वशी की कहानी पर आधारित है, जो एक दयालु चुड़ैल है और अपने जादुई संसार से ऊपर प्यार को चुनती है। आरव पटेल से शादी करने के बाद वह एक साधारण इंसान की तरह जीवन जीने का संकल्प लेती है।
इस जादुई कहानी में अधिक मेहता, जो आरव पटेल की भूमिका में नजर आएँगे। आरव एक जमीन से जुड़ा हुआ, अपनी मेहनत से सफलता हासिल करने वाला व्यवसायी है, जिसने कड़ी मेहनत, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के बल पर सफल गुज्जू ग्रिल्स साम्राज्य खड़ा किया है। सादगी और सच्चाई में अटूट विश्वास रखने वाला आरव भरोसे, पारदर्शिता और सार्थक रिश्तों को सबसे अधिक महत्व देता है। उसके व्यावहारिक और शांत व्यक्तित्व के पीछे एक ऐसा रोमांटिक दिल छिपा है, जो मानता है कि प्यार समझ, प्रतिबद्धता और विश्वास के सहारे फलता-फूलता है। हालाँकि, उसकी जिंदगी एक अप्रत्याशित मोड़ ले लेती है, जब उसे पता चलता है कि उसकी पत्नी उर्वशी का भी एक अलौकिक रहस्य है- वह एक चुड़ैल है!

