द पैराडाइज के दूसरे गाने ‘येशा नागुला’ का लिरिकल वीडियो अमेरिका के डलास में अनोखे अंदाज में रिलीज किया गया। अनिरुद्ध रविचंदर के चल रहे यूएस म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज पर इस गाने का लिरिकल वीडियो लॉन्च किया गया, जिसमें नानी और कीर्ति सुरेश भी शामिल हुए!द पैराडाइज भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है, जिसमें नेचुरल स्टार नानी लीड रोल में नजर आएंगे। मशहूर फिल्ममेकर श्रीकांत ओडेला, जो इससे पहले ब्लॉकबस्टर फिल्म दसारा दे चुके हैं, के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को अनाउंसमेंट के बाद से ही जबरदस्त बज मिला हुआ है। फिल्म के दमदार टीजर, पोस्टर्स और गानों ने इंटरनेट पर खूब धूम मचाई है और दर्शकों को एक्शन, ड्रामा और थ्रिल से भरपूर शानदार फिल्म की झलक दिखाई है।

