शो ‘गंगा माई की बेटियां’ में अब कहानी एक बड़े मोड़ पर पहुंचने वाली है। हाल के एपिसोड में स्नेहा और सिद्धू के बीच कई हल्के-फुल्के पल देखने को मिले हैं और दोनों के रिश्ते में प्यार भी बढ़ा है। दर्शक उनकी इस नई बॉन्डिंग को काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन अब कहानी पूरी तरह बदलने वाली है। हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में मधु (प्रिया भारद्वाज) का एक बड़ा एक्सीडेंट हो जाता है और दुर्गावती उसकी हालत के लिए स्नेहा को जिम्मेदार मानती है। गुस्से और दर्द में दुर्गावती स्नेहा से घर और हमेशा के लिए सिद्धू की जिंदगी से दूर जाने के लिए कहती है। साथ ही, वह सिद्धू से भी स्नेहा के साथ सारे रिश्ते खत्म करने के लिए कहती है।स्नेहा को सिद्धू को दुर्गावती का फैसला मानने के लिए समझाने वाले इस इमोशनल सीन की शूटिंग अमनदीप सिद्धू और शीज़ान खान ने हाल ही में की। दोनों ने बताया कि सीन इतना इमोशनल था कि शूटिंग के दौरान वे खुद भी रो पड़े।

