सूरज प्रताप ने खोला अलग-अलग रूपों का राज़

मनोरंजन

शो ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ में प्रेम का किरदार निभा रहे सूरज प्रताप सिंह को भी शो में कई अलग-अलग रूप निभाने का मौका मिला है। असुर और राजा से लेकर नाग कुमार, जिन्न और कई अन्य किरदारों तक, सूरज ने अलग-अलग रूप और व्यक्तित्व को पर्दे पर उतारा है। इन सभी अनुभवों ने शो में उनके सफर को और भी खास बना दिया है।सूरज प्रताप सिंह ने कहा, “शो में इतने अलग-अलग रूप निभाना मेरे लिए बहुत मजेदार अनुभव रहा, क्योंकि हर रूप ने मुझे कुछ नया करने का मौका दिया। मैंने असुर, राजा, नाग कुमार, जिन्न और कई दूसरे किरदार निभाए हैं। इनमें से एक मेरा पसंदीदा रूप वह था, जब दिव्या और मैंने सरदार का रूप अपनाया था। वे एक लड़के के रूप में नजर आई थीं और मैंने उनके पिता का किरदार निभाया था।