:: संभागायुक्त लक्षकार के निरीक्षण में कैशबुक, बिल वाउचर नहीं मिले; मार्च के बाद की प्रविष्टियां भी दर्ज नहीं ::
इंदौर । शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय में पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही मिलने पर संभागायुक्त भास्कर लक्षकार ने लेखापाल विकास श्रीवास्तव के खिलाफ कार्रवाई की है। निरीक्षण के दौरान वर्तमान सत्र की कैशबुक, बिल वाउचर और अन्य अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। कैशबुक में मार्च 2026 के बाद की प्रविष्टियां भी दर्ज नहीं मिलीं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए संभागायुक्त ने श्रीवास्तव को सात दिन में जवाब प्रस्तुत करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही दो वेतनवृद्धियां असंचयी प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित अवधि में जवाब नहीं मिलने पर एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।
पदीय दायित्वों में लापरवाही को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियमों के विपरीत पाया गया है। निरीक्षण में वित्तीय अभिलेखों के संधारण में भी कमियां सामने आईं।

