पुष्पा इम्पॉसिबल में जहाँ कलाकारों को त्यौहार की तैयारियों के लिए एक साथ दिखाया जाएगा, वहीं शूटिंग के बीच उन्होंने अपना छोटा-सा जश्न भी मना लिया। दोपहर के भोजन के दौरान उन्होंने अपने पसंदीदा जन्माष्टमी व्यंजनों की कहानियाँ साझा कीं और भगवान कृष्ण से जुड़े पकवानों का आनंद लिया, जिससे सामान्य लंच ब्रेक एक उत्सव में बदल गया।
, करुणा पांडे ने कहा, “जन्माष्टमी हमेशा एक ऐसा त्यौहार रहा है, जो बहुत गर्मजोशी का एहसास कराता है। मुझे अच्छा लगता है कि हर उत्सव में भोजन कितना महत्वपूर्ण हिस्सा होता है और सेट पर यह और भी मज़ेदार हो जाता है, जब सभी साथ बैठकर इसे साझा करते हैं। मुस्कान बामने, जो शनाया का किरदार निभा रही हैं, ने साझा किया, “सेट पर त्यौहार मनाने का सबसे अच्छा हिस्सा यह है कि हर कोई इसमें शामिल होता है। नितिन बाबू, जो चिराग का किरदार निभा रहे हैं, ने कहा, “मेरे लिए जन्माष्टमी हमेशा साधारण भोजन और परिवार के समय से जुड़ी रही है। मैं खास तौर पर पंजिरी का इंतज़ार करता हूँ, क्योंकि यह तुरंत मुझे घर पर त्यौहार मनाने की याद दिलाती है।

