अनिल कपूर ने ‘शत्रुघ्न सिन्हा को बताया ‘दोस्तों का दोस्त

मनोरंजन

अनिल कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा की पहचान दशकों पुरानी है। दोनों 1980 के दशक की फिल्म ‘युद्ध’ में साथ नज़र आए थे और असल ज़िंदगी में पड़ोसी भी हैं। स्टार प्लस के ‘इंडिया के टॉप 1%- द अनिल कपूर शो’ में अनिल कपूर ने शत्रुघ्न सिन्हा के साथ अपनी दोस्ती का ज़िक्र किया ।शो के ‘ग्रेट इंडियन बुद्धि लीग’ स्पेशल में बिहार के प्रतिभागी लालमणि श्रीवास्तव ने खुद को दुनिया का सबसे खुश इंसान बताया। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग हमेशा खुश रहते हैं। इस पर अनिल कपूर ने मशहूर कहावत सुनाई, “जो न कटे आरी से, वो कटे बिहारी से।” फिर उन्होंने बिहार की प्रतिभाओं की तारीफ करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा का ज़िक्र किया, क्योंकि वे भी बिहार के ही हैं।अनिल कपूर ने कहा, “मेरे पड़ोसी हैं शत्रुघ्न सिन्हा साहब, वे बिहार से हैं। मैं उनकी बहुत इज़्ज़त करता हूँ। बहुत बढ़िया इंसान हैं और मैं दिल से उनको चाहता हूँ। इन फैक्ट, शत्रुघ्न साहब दोस्तों के दोस्त हैं और मुझे गर्व है कि वे मेरे पड़ोसी हैं।”