टैलेंटेड एक्ट्रेस अनुष्का कौशिक, जो जल्द ही द मशरूम्स में नज़र आने वाली हैं, अब रेट्रो दौर के जादू को स्टेज पर फिर से ज़िंदा करने के लिए तैयार हैं। एक खास दहीहांडी सेलिब्रेशन में अनुष्का लेजेंडरी म्यूज़िक मेस्ट्रो बप्पी लहिरी को अपने अंदाज़ में ट्रिब्यूट देंगी। करीब 2,000 लोगों के सामने अनुष्का अपने को-स्टार अभिजीत नलावड़े के साथ फिल्म के बिल्कुल नए रेट्रो सॉन्ग “कैसी है ये शाम आज की” पर खास परफॉर्मेंस देंगी। यानी शाम होगी म्यूज़िक, नॉस्टैल्जिया और रेट्रो वाइब्स से भरपूर!अनुष्का की यह परफॉर्मेंस ऐसे वक्त पर हो रही है जब वह अपनी अपकमिंग फिल्म द मशरूम्स के सॉन्ग लॉन्च की तैयारी में जुटी हैं।

