एक्ट्रेस प्रिया, इन दिनों सीरियल गंगा माई की बेटियां में नजर आ रही हैं, बताती हैं कि वह शीज़ान खान के साथ शूटिंग का खूब आनंद ले रही हैं। प्रिया कहती हैं, “शीज़ान के साथ काम करना एक शानदार अनुभव है। वह बहुत अच्छे इंसान हैं, और उनकी पर्सनैलिटी भी कमाल की है। वह सेट पर इतनी पॉज़िटिव एनर्जी लाते हैं कि काम बहुत आराम से होता है। उनकी प्रोफ़ेशनलिज़्म भी साफ दिखता है। भले ही हम स्क्रीन पर भाई-बहन हैं, लेकिन ऑफ-स्क्रीन भी हमारा रिश्ता उतना ही सच्चा और गर्मजोशी भरा है। उनके साथ काम करते हुए कभी लगता ही नहीं कि मैं किसी को-एक्टर के साथ हूं—वह सच में भाई जैसे लगते हैं।” दोनों की कई पसंद भी एक जैसी हैं, जिससे उनकी दोस्ती और गहरी हो गई है।

