राहुल कुमार तिवारी और रोलिंग टेल्स प्रोडक्शन के पॉपुलर शो ‘उड़ने की आशा’ में सायली का किरदार निभाने वालीं नेहा हरसोरा शो के 900 एपिसोड पूरे होने पर खुश हैं। एक्ट्रेस इस सफ़र का हिस्सा रही हैं और शो को इस मुकाम तक पहुँचते देख उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। उनका कहना है कि दर्शकों से मिले प्यार और टीम की लगातार कोशिशों ने इस सफ़र को खास बना दिया है।शो के 900 एपिसोड पूरे होने पर नेहा कहती हैं, “सच कहूँ तो यह बहुत खास महसूस हो रहा है। जब आप कोई शो शुरू करते हैं, तो आपको कभी नहीं पता होता कि वह कितना आगे जाएगा। 900 एपिसोड पूरे करना एक बड़ी बात है, और मुझे इस सफ़र का हिस्सा बनकर बहुत खुशी और गर्व हो रहा है। इस दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला, बहुत सारी यादें बनीं और कई अनुभव हुए।”

