‘सबसे बड़ी लड़ाइयाँ दुनिया से नहीं, बल्कि डर से लड़ी जाती हैं।’ यही विश्वास हर सीज़न में ‘खतरों के खिलाड़ी’ की पहचान रहा है और दो साल के इंतज़ार के बाद यह जंग अब और भी बड़े पैमाने पर लौट रही है। कलर्स एक बार फिर लेकर आ रहा है इंडियाज़ का सबसे आइकॉनिक स्टंट-बेस्ड रियलिटी स्पेक्टेकल, अपने सबसे बड़े, सबसे बोल्ड और सबसे अनफ़ॉरगिविंग अवतार में, जो लेकर आया है ‘डर का नया दौर’। रोहित शेट्टी एक बार फिर संभालेंगे टेलीविज़न के इस अल्टीमेट बैटलफ़ील्ड ऑफ़ करेज़ की कमान। उनके साथ जुड़ रहे हैं 13 निडर सेलिब्रिटीज़ गौरव खन्ना, फर्रहाना भट्ट, हर्ष गुर्जराल, रुबीना दिलैक, ओरहान अवात्रमणि (ऑरी), शगुन शर्मा, अविनाश मिश्रा, जैस्मिन भसीन, करण वाही, ऋत्विक धनजानी, विशाल आदित्य सिंह, अविका गोर और रुहानिका धवन। ये सभी तैयार हैं अपने सबसे गहरे डर का सामना करने के लिए, हिम्मत, सहनशीलता और सर्वाइवल की अल्टीमेट परीक्षा में। इस सीज़न में पहली बार ‘खतरों के खिलाड़ी’ के इतिहास का पहला वैक्यूम स्टंट देखने को मिलेगा और कंटेस्टेंट्स को अपने पर्सनल डर का सामना करना होगा।

