मासूम की हत्या के आरोपी को सजा देने आक्रोशित भीड़ ने किया थाने में घुसने का प्रयास

मध्य प्रदेश

बुलडोजर एक्शन और जल्द फांसी दिये जाने की मांग

  • बच्ची के दो दांत टूटे हुए थे, मुंह में कपड़ा ठुंसा था
  • शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में यौन हिंसा और गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि
  • क्षेत्र में लगा जाम, भारी पुलिस बल तैनात
    भोपाल । राजधानी के बैरागढ़ थाना इलाके में 12 साल की मासूम बच्ची की हत्या के सनसनीखेज मामले में शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपी मोबिन को खुद सजा देने और उसे तत्काल फांसी देने की मांग को लेकर परिजन स्थानीय रहवासियो सहित बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। बड़ी संख्या में लोग बैरागढ़ थाने के बाहर पहुचें और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भीड़ अचानक भड़क गई और आरोपी को खुद सजा देने के नारे लगाते हुए थाने के भीतर घुसने की कोशिश करने लगी। प्रदर्शन और स्थिति गिगड़ी देख पुलिस ने थाने के दोनो गेट बंद कर दिये। प्रदर्शनकारियों का कहना था, कि आरोपी को उनके हवाले किया जाए, वे उसे खुद सजा देंगे। गुस्साई भीड़ ने थाने के जबरदस्ती थाने के भीतर घुसने का भी प्रयास किया। इसके लिए उन्होंने थाने के गेट को खोलने के लिये धक्का-मुक्की भी की। हालांकि, पुलिस ने भी भीतर से गेट को बंद रखते हुए उन्हें वहीं रोकते हुए भीतर नहीं आने दिया। पुलिस ने लोगो को समझाइश देते हुए मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर आरोपी को कड़ी सजा दिलाये जाने का आश्वासन दिया। वहीं वारदात वाली रात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी बच्ची को ले जाते हुए और कुछ देर बाद अकेले निकलते हुए दिख रहा है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भोपाल-सीहोर रोड पर जाम लगा दिया था। प्रदर्शनकारी हटने को तैयार नहीं थे। जाम के कारण करीब 2 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी रही। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिये सुरक्षा के लिहाज से पुलिस कंट्रोल रूम से अतिरिक्त बल को बुलाया गया।
  • खंडहर में मिला था शव, शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में पुष्टि
    गौरतलब है कि बैरागढ़ में कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे स्थित एक खंडहरनुमा इमारत में 12 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ था। मृतका के सामने के दो दांत टूटे हुए थे, मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था और शरीर के निचले हिस्से पर कपड़े नहीं थे। प्रारंभिक शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन हिंसा और गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले में तत्काल ही कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी 23 वर्षीय मुईन बेग को गिरफ्तार कर लिया है।
  • नशा करने का आदि है आरोपी युवक
    पुलिस के अनुसार बच्ची बैरागढ़ क्षेत्र में माता-पिता और दो भाई-बहनों के साथ रहती थी। उसका परिवार पन्नी बीनकर गुजर-बसर करता है। गुरुवार रात करीब आठ बजे बच्ची बैरागढ़ बाजार में स्वजनों को आखिरी बार दिखाई दी थी। इसके बाद वह लापता हो गई। स्वजन ने बाजार और आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। रात करीब एक बजे वे बैरागढ़ थाने पहुंचे और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मुईन बेग बच्ची को बाजार के पास स्थित खंडहरनुमा इमारत में ले गया था। रात करीब 9 बजे वह घटनास्थल कृष्णा काम्पलेक्स के सामने सीसीटीवी फुटेज में बच्ची के साथ दिखा था। बताया गया है की आरोपी ने वहां सिलोचन और व्हाइटनर का नशा करने के बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बेरहमी से गला दबाकर और फिर मुंह में रूमाल ठूंस दिया, जिससे बच्ची की मौत हो गई।
  • लाश को शव तीसरी मंजिल पर छुपाया
    वारदात के बाद आरोपी ने बच्ची के कपड़े उतारकर दूसरी मंजिल की सीढ़ियों पर फेंक दिए। फिर शव को कंबल में लपेटकर तीसरी मंजिल पर टूटी हुई चार टेबलों के बीच छिपा दिया। इसके बाद वह बिल्डिंग से निकल गया। वह दोबारा रात करीब एक बजे दोबारा उसी बिल्डिंग में गया था, और कुछ देर बाद बाहर निकला। शुक्रवार सुबह परिजन वहॉ पहुंचें तो दूसरी मंजिल की सीढ़ियों उसका लाकेट मिला। फिर वहीं छुपे उसके कपड़े पड़े थे। संदेह होने पर ऊपर जाकर देखने पर तीसरी मंजिल पर कंबल में लिपटा शव मिला। सूचना पर पहुंची बैरागढ़ पुलिस ने शव बरामद किया। करीब आधे घंटे बाद में आरोपी मुईन बेग को बैरागढ़ मार्केट में एक नाश्ते की दुकान से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार शाम को हमीदिया अस्पताल में तीन डाक्टरों के पैनल ने मासूम का पीएम किया। परिवार वाले अंतिम संस्कार के लिए बच्ची के शव को घर गए। फिलहाल स्थिति शांत है। हालांकि एहितयात के तौर पर पुलिस बल तैनात है।
  • फूल पीए रिर्पोट आने पर बढ़ेगी धारॉए
    मामले में एसीपी रत्नेश तोमर का कहना है कि कि पुलिस ने हत्या और बहला-फुसलाकर ले जाने सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है। शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है। विस्तृत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर अतिरिक्त कानूनी धाराएं जोड़ी जाएंगी।