रितेश देशमुख अब तेलुगु सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं। एनर्जेटिक स्टार राम पोथिनेनी की फिल्म रापो 23 के साथ रितेश अपने तेलुगु डेब्यू के लिए तैयार हैं। मेकर्स ने फिल्म में उनकी एंट्री का ऐलान कर दिया है। इन दिनों हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग चल रही है, जहां रितेश भी टीम के साथ जुड़ गए हैं। फिल्म के सेट से सामने आए बिहाइंड द सीन्स वीडियो में राम पोथिनेनी रितेश का गर्मजोशी से स्वागत करते और उन्हें गले लगाते नजर आ रहे हैं।खास बात यह है कि रापो 23 में राम पोथिनेनी सिर्फ एक्टिंग ही नहीं कर रहे, बल्कि बतौर डायरेक्टर भी अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं। कृष्णा पोथिनेनी के प्रोडक्शन हाउस रापो सिनेमैटिक्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही है। फिल्म की कहानी नियो-नोयर दुनिया में सेट है, जो इसके रहस्य और रोमांच को एक अलग अंदाज देने वाली है।

