अभिनेत्री सैयामी खेर अपने 8 ए.एम. मेट्रो के सह-कलाकार गुलशन देवैया के साथ एक नए प्रोजेक्ट में फिर से नज़र आने वाली हैं। इस खबर के सामने आते ही फैन्स और सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है। 8 ए.एम. मेट्रो में दोनों की सादगी भरी केमिस्ट्री और भावनात्मक गहराई को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, और अब दोनों की हालिया तस्वीरों ने एक बार फिर सबका ध्यान खींच लिया है।सूत्रों के मुताबिक, सैयामी और गुलशन ने हाल ही में साथ में शूटिंग की है। दोनों की सहज और आरामदायक बॉन्डिंग ने दर्शकों को फिर से 8 ए.एम. मेट्रो की याद दिला दी है।

