एक कहानी खत्म हुई है, लेकिन सरप्राइज़ अभी बाकी हैं

मनोरंजन

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के समापन के बाद एकता कपूर  स्टार प्लस पर एक नई कहानी लेकर आने की तैयारी में हैं। इस बार वे गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या की नई जोड़ी को पर्दे पर साथ ला रही हैं। हाल ही में जारी किए गए टीज़र में दोनों बालाजी टेलीफिल्म्स के ऑफिस पहुँचते नज़र आते हैं। पैपराज़ी के सवालों पर दोनों मुस्कुराते तो हैं, लेकिन अपने नए प्रोजेक्ट का राज़ नहीं खोलते। वहीं, एकता ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाते हुए स्पष्ट कह दिया है, “सरप्राइज़ अभी बाकी हैं!”

अपने नए शो के बारे में एकता कपूर कहती हैं, “एक कहानी खत्म हुई है, लेकिन सरप्राइज़ अभी बाकी हैं! ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के शानदार फिनाले के बाद हर कोई मुझसे पूछ रहा था, ‘एकता, अब आगे क्या?’ अब मैं दर्शकों को ज़्यादा इंतज़ार कैसे करवाती। मुझे पता था कि अगली कहानी कुछ खास होनी चाहिए। ऐसी कहानी, जो लोगों का ध्यान खींचे, उनके दिल को छुए और उन्हें एक बार फिर अपने किरदारों से प्यार करने पर मजबूर कर दे।