इन्दौर केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सिक्किम के पूर्व डीजीपी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट कर कहा कि सिक्किम के पूर्व डीजीपी और भाजपा के पूर्व प्रत्याशी (बैरकपुर लोकसभा) रहे, आईपीएस डॉ. रूमेश कुमार हांडा जी के निधन का दुखद समाचार मिला। एक महान व्यक्तित्व और राष्ट्र-सेवक के रूप में उनका योगदान स्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को यह दुःखाघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

