‘डोरोथी’ का टाइटल आउट, TIFF प्रीमियर 

मनोरंजन

जियो स्टूडियोज़ और सिख्या एंटरटेनमेंट ने लेखक-निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डोरोथी’ का टाइटल अनाउंसमेंट जारी कर दिया है। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 2026 के टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होने जा रहा है, जिसके बाद यह 25 सितंबर को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।कार्तिक सुब्बाराज के निर्देशन में बनी यह उनकी 10वीं फीचर फिल्म है, जिसका वर्ल्ड प्रीमियर TIFF 2026 के प्रतिष्ठित सेंटरपीस सेक्शन में होगा। तमिल भाषा में बनी इस फिल्म का ओरिजिनल म्यूज़िक दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा ने अपने करियर की 1540वीं फिल्म के लिए तैयार किया है।