‘ड्रीमबोट’ का वर्ल्ड प्रीमियर 

मनोरंजन

सोफिया अशरफ, सुप्रिया जोशी, तेनजिन दल्हा और प्रयरक मेहता अभिनीत 24 मिनट की इस फिल्म को आस्था टिकू और नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर अमित मसुरकर ने प्रोड्यूस किया है।एक अनोखी प्रेम कहानी, खुद की सोच रखने वाला एक लावारिस तकिया और मुंबई की गलियों से गुज़रता एक अजीबोगरीब सफर। आस्था टिकू की लिखी और निर्देशित फिल्म ‘ड्रीमबोट’ का वर्ल्ड प्रीमियर धर्मशाला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा। यह फिल्म फेस्टिवल 29 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2026 तक आयोजित किया जाएगा।अपने अलग अंदाज़ के हास्य, पंक संस्कृति से प्रेरित सोच और सपनों जैसी कहानी के साथ ‘ड्रीमबोट’ दर्शकों को एक ऐसी अनोखी दुनिया में ले जाती है, जहां इच्छाएं, कल्पनाएं और हकीकत आपस में टकराती हैं।