इन्दौर सर्व मराठी भाषी सोशल एंड कल्चर सोसायटी, इंदौर द्वारा श्री गुजराती समाज स्कूल प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय ‘जत्रा मराठी वारसा फेस्टिवल–2026’ का शुभारंभ संत-महात्माओं एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मराठी संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं, लोककलाओं और पारंपरिक व्यंजनों को समर्पित यह महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुँचाने की सुंदर पहल है।
इस अवसर पर पूज्य बाबा साहेब तराणेकर, पूज्य अन्ना महाराज, राजे उदय सिंह होलकर,एमआईसी सदस्य अश्विन शुक्ल, स्टेट प्रेस क्लब,मप्र के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम, इन्दौर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविंद तिवारी , गुजराती समाज के महामंत्री पंकज संघवी , पार्षद श्रीमती सुनीता संतोष चौखंडे एवं श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

