आर्टिस्ट क्लब ने तीन दिनी प्रदर्शनी कला उत्सव 5.0 का आयोजन किया

इंदौर

इन्दौर कला, रचनात्मकता और महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आर्टिस्ट क्लब द्वारा प्रीतमलाल दुआ आर्ट गैलेरी में तीन दिनी प्रदर्शनी कला उत्सव 5.0 का आयोजन किया गया। आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ गरिमामय वातावरण में हुआ। आयोजन की मुख्य आयोजक एवं आर्टिस्ट क्लब की संस्थापक हेमलता कुमार के मार्गदर्शन में आयोजन समिति ने प्रदर्शनी को आकर्षक एवं व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। प्रदर्शनी में कला, खूबसूरत पेंटिंग्स, आकर्षक उत्पादों और विभिन्न स्टॉल्स के माध्यम से रचनात्मकता का सुंदर संगम देखने को मिला। प्रदर्शनी में कलाकारों की कलाकृतियों एवं पेंटिंग्स को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। विभिन्न स्टॉल्स पर प्रतिभागियों ने अपने उत्पादों और रचनात्मक कार्यों को प्रस्तुत किया। इस आयोजन ने कलाकारों, महिला उद्यमियों और प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा नए अवसरों से जुड़ने का मंच प्रदान किया।
आयोजन में डॉ. ज्योति गुप्ता एवं इंद्रा अग्रवाल ने अतिथि स्वागत और सम्मान की जिम्मेदारी निभाई। शिल्पा सिंघल ने अतिथि स्वागत किया। नसीम अली एवं सोनम माहेश्वरी ने स्टॉल व्यवस्था और प्रतिभागियों के समन्वय में सहयोग दिया। सोनाली नेरकर एवं स्वर्णा मोदी ने कलाकारों की पेंटिंग्स के प्रदर्शन और कलाकृतियों की सजावट से संबंधित व्यवस्थाओं में योगदान दिया। इस सफल आयोजन में कुंजल मेहता एवं अनुपमा डुमाने ने आयोजन समन्वय और व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।