अभिनय में ठहरावलाने की कोशिश कर रही हूँ

मनोरंजन

यादें दर्शकों के लिए हास्य, भावनाओं, रोज़मर्रा के रिश्तों और हल्के फुल्के मेडिकल रहस्यों को एक साथ लेकर आता है। जब डॉ. देव (इक़बाल खान) अपने परिवार के साथ किल्लारी गाँव में आकर बसते हैं, तो जिया (सहज राजपूत) खुद को एक नए माहौल में पाती है।सहज राजपूत अपने किरदार, सेट पर मिली सीखों और दर्शकों के लिए आने वाले दिलचस्प पहलुओं के बारे में बताती है किजिया के किरदार के माध्यम से मैं अपने अभिनय में और अधिक ठहराव, स्थिरता और सहजता लाने की कोशिश कर रही हूँ। वह एक बेहद शांत और संयमित किरदार है, इसलिए मुझे अपनी गति को धीमा करना पड़ा और उसे एक अलग तरीके से समझना पड़ा। एक कलाकार के रूप में हमें लगातार नई परिस्थितियों और नए व्यक्तित्वों के अनुरूप खुद को ढालना पड़ता है और इसके लिए मन का शांत रहना बहुत ज़रूरी है। मैंने महसूस किया है कि शांत दिमाग बनाए रखना और एक सीन से दूसरे सीन में जाते समय हर चीज़ को अपने साथ न ले जाना कितना महत्वपूर्ण है।