निशा आवाज़ तलाशती  मां की  भूमिका में

मनोरंजन

सीरीज़ हसरतें  चौथे सीज़न के साथ वापसी करने के लिए तैयार है।  इस सीज़न में छह महिलाओं की छह अलग-अलग कहानियां दिखाई जाएंगी, जो प्यार, रिश्तों, सामाजिक दबावों और अपनी ज़िंदगी को अपने तरीके से दोबारा हासिल करने के साहस से जूझती हैं।एपिसोड ‘रनअवे मदर’  में निशा रावल दिव्या माथुर का किरदार निभा रही हैं, जो एक प्रताड़ित पति से बचकर तीन साल तक भागती रहती है, लेकिन परिस्थितियां उसे उस घर में वापस लौटने के लिए मजबूर कर देती हैं, जिसे वह पीछे छोड़ आई थी। सौम्या के रूप में अपनी नई पहचान के साथ जीवन जीते हुए उसे अपने अतीत का सामना करना पड़ता है और उस निडर महिला को फिर से तलाशना पड़ता है, जो वह कभी हुआ करती थी। इस एपिसोड में ध्रुव चौधरी भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।