‘मिर्ज़ापुर द मूवी’ की सफलता के बाद रसिका दुगल का ध्यान बच्चों के सिनेमा और उनके लिए खास तौर पर बनाई जाने वाली कहानियों की ज़रूरत पर है। रसिका दुगल का मानना है कि बच्चों के लिए खास तौर पर फिल्में बननी चाहिए। कौशल ओझा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लिटिल थॉमस’ की कहानी थॉमस नाम के एक जिज्ञासु बच्चे की है। थॉमस के मन में यह जानने की उत्सुकता है कि बच्चे कहां से आते हैं और वह अपने लिए एक भाई या बहन भी चाहता है। उसकी यही जिज्ञासा फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा बनती है। फिल्म में जेसी मिरांडा का किरदार निभा रहीं रसिका दुगल ऐसी कहानी का हिस्सा हैं, जो बच्चों की नजर से दुनिया को दिखाती है और बताती है कि बचपन की मासूम जिज्ञासा से कई बार दिलचस्प बातचीत शुरू हो जाती है।

