सई का पहला लुक सामने आया; 

मनोरंजन

सई एम मांजरेकर फिल्म द इंडिया हाउस में अपने नए और दमदार अंदाज़ से दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं। फिल्म से उनका पहला लुक सामने आया है। इन दिनों फिल्म की शूटिंग एस्टोनिया में चल रही है। सामने आई तस्वीर में फिल्म की दुनिया की एक झलक देखने को मिलती है। आज़ादी से पहले के दौर पर आधारित इस पीरियड ड्रामा को राम चरण प्रोड्यूस कर रहे हैं। सामने आई तस्वीर में सई अपने अब तक के किरदारों से बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने सफेद रंग का पूरी बांहों वाला ब्लाउज, जमीन तक लंबी मैरून स्कर्ट, गहरे रंग की स्टॉकिंग्स और सफेद जूते पहने हैं। उनका लुक उस दौर की सादगी और मज़बूती को दिखाता है। उनके बाल खुले हैं और चेहरे पर जल्दबाज़ी के साथ अपने इरादों को लेकर पक्का विश्वास नज़र आता है।