रॉकिंग स्टार यश के सितारे एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर बुलंदियों को छू रहे हैं! फिल्म ‘रामायण’ ने दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस माइथोलॉजिकल एपिक के साथ यश ने एक बार फिर ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। खास बात यह है कि ‘KGF: चैप्टर 2’ के बाद यह यश की दूसरी फिल्म है, जिसने वर्ल्डवाइड 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में धमाकेदार एंट्री की है। इस कामयाबी के साथ यश ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि थिएटर्स में उनका जलवा सिर्फ देश तक सीमित नहीं, बल्कि दुनियाभर में सिर चढ़कर बोलता है।
यश की पिछली ब्लॉकबस्टर ‘KGF: चैप्टर 2’ ने भी अपनी लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कमाई से इतिहास रचा था। फिल्म ने करीब 1,215 करोड़ रुपये का कारोबार करते हुए भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में अपनी जगह बनाई थी। अब ‘रामायण’ के जरिए यश एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखा रहे हैं। फिल्म में रावण के किरदार में उनका दमदार अंदाज सबसे बड़े आकर्षणों में से एक बनकर उभरा है। उनकी शानदार स्क्रीन प्रेजेंस और प्रभावशाली अदाकारी ने इस आइकॉनिक किरदार में एक अलग ही जान डाल दी है।
इंटरनेशनल मार्केट में भी ‘रामायण’ नए रिकॉर्ड्स की इबारत लिख रही है। यूके, थाईलैंड और इंडोनेशिया जैसे बाजारों में फिल्म की शानदार परफॉर्मेंस यश की ग्लोबल पहुंच को लगातार बढ़ा रही है। वहीं, साउथ में भी फिल्म का जलवा कम नहीं है। इसका कन्नड़ डब वर्जन बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली डब फिल्म बन गया है।
अब ‘रामायण’ का 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना इसी बड़े विजन की दिशा में एक और अहम कदम माना जा रहा है।

