श्रुति ने नेहा को कहा ‘ईविल थेरेपिस्ट

मनोरंजन

नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो डबल डेट में अभिनेत्री और गायिका श्रुति हासन ने अपने पिता और दिग्गज अभिनेता कमल हासन के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी अपने पिता से तारीफ या मंज़ूरी पाने की उम्मीद नहीं रखी। अपने पापा से तो बिल्कुल नहीं, क्योंकि वे तो तारीफ करते ही नहीं हैं। मेरे पापा एक आम भारतीय पिता की तरह हैं। अगर मुझे 100 में से 99 नंबर मिलें, तो वे पूछेंगे कि एक नंबर क्यों छूट गया! वे ऐसे इंसान नहीं हैं जो हर बात पर बहुत ज़्यादा खुश हो जाएं। उन्होंने कहा, “मैं अपने पापा की बहुत शुक्रगुज़ार हूं कि उन्होंने आखिरी बार मेरी पढ़ाई के लिए पैसे दिए थे। उन्होंने अमेरिका में मेरी संगीत की पढ़ाई का खर्च उठाया था, क्योंकि 19 साल की उम्र में मैं खुद इसका खर्च नहीं उठा सकती थी।  श्रुति ने मज़ाकिया अंदाज़ में नेहा को ‘ईविल थेरेपिस्ट’ कह दिया, जिससे बातचीत का माहौल और भी हल्का-फुल्का हो गया।