बचपन में मां के साथ गेटवे ऑफ इंडिया की सैर पर जाने वाले बोमन को इस बार उसी जगह पर दिखी एक ऐसी छोटी-सी बात, जिस पर छह दशकों तक उनकी नजर ही नहीं पड़ी!कुछ जगहें सिर्फ जगहें नहीं होतीं, बल्कि अपने साथ जिंदगीभर की यादों का खजाना समेटे रहती हैं। अभिनेता बोमन ईरानी के लिए मुंबई का ऐतिहासिक गेटवे ऑफ इंडिया भी ऐसी ही एक खास जगह है। बोमन ने दो तस्वीरें शेयर कीं। एक में गेटवे ऑफ इंडिया रोशनी से जगमगाता नजर आ रहा है और उस पर उनका नाम भी चमक रहा है, तो दूसरी तस्वीर उनके बचपन की है। तस्वीरें शेयर करते हुए बोमन ने लिखा, “मेरी मां हर शुक्रवार शाम मुझे गेटवे लेकर जाती थीं। हम वहां नावों को देखते, समंदर की नमकीन हवा में सांस लेते और टहलते थे।
बस मां मुझे यह छोटी-सी बात दिखाना भूल गईं। इसे नोटिस करने में मुझे 60 साल लग गए…”

