सोनल की मासूम तस्वीरों ने तहलका मचा दिया

FEATURED

अभिनेत्री सोनल चौहान की बहन हिमानी चौहान द्वारा ली गई उनकी कुछ मासूम तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया हैैं। तस्वीरों में महान अभिनेत्री मधुबाला के साथ उनकी अनोखी समानता फैंस को आश्चर्यचकित कर रही है और यही कारण है कि थोड़ेे समय में ही अभिनेत्री ने एक बार फिर सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है।

सोनल और मधुबाला के बीच समानता की चर्चा सोशल मीडिया पर भी जोरों से हो रही है। जबसे उन्होंने अपने कैंडिड फोटोशूट की एक अन्य तस्वीर शेयर की हैं तबसे इन दो सुंदरियों के बीच समानता पेश करने वाला यह पोस्ट दुनियाभर के प्रशंसकों को अपना दीवाना बना रहा है। प्रशंसक उन्हें ’मॉडर्न डे मधुबाला’ का टाइटल तो दे ही रहे है, साथ ही दो आश्चर्यजनक अभिनेत्रियों द्वारा शेयर की जा रही एक जैसी मासूमियत और सुंदरता की तरफ भी खुद का ध्यान आकर्षित होने से नहीं रोक पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *