सैयामी ऑस्ट्रेलिया की भावुक यात्रा पर 

मनोरंजन

लगातार कई महीनों तक फिल्मों की शूटिंग, काम की व्यस्तता और आयरनमैन ट्रायथलॉन की कड़ी तैयारी के बाद सैयामी खेर ने हाल ही में कुछ समय अपने लिए निकाला। वह अपने पिता अद्वैत खेर के साथ ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड घूमने गईं। यह यात्रा उनके लिए सिर्फ छुट्टियां बिताने का मौका नहीं थी, बल्कि एक भावुक अनुभव भी थी। इस दौरान उन्हें अपने पिता के साथ खेल, रोमांच और प्रकृति से जुड़ी उन चीजों को दोबारा जीने का मौका मिला, जिनसे उन्हें उनके पिता ने बचपन में प्यार करना सिखाया था।सैयामी ने इस यात्रा के दौरान माता-पिता की ज़िम्मेदारियों, उनके त्याग और बच्चों के बड़े होने के बाद रिश्तों में आने वाले बदलावों को लेकर एक भावुक नोट भी साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे माता-पिता पूरी जिंदगी अपने बच्चों की खुशियों के लिए अपनी ज़रूरतों और इच्छाओं को पीछे रखते हैं। लेकिन समय के साथ जब बच्चे बड़े होते हैं, तो वही बच्चे अपने माता-पिता की देखभाल करने लगते हैं।