ऋचा चड्ढा को अपनी नई सीरीज़ ‘मुसाफिरी’ के लिए एक नया साथी मिल गया है, और यह साथी संगीत के ज़रिए उनसे जुड़ा है। भारत की अलग-अलग संस्कृतियों और परंपराओं को दिखाने वाली उनकी इस सीरीज़ का टाइटल ट्रैक मशहूर संगीतकार स्नेहा खानवलकर ने तैयार किया है।स्नेहा ने इस गाने को कंपोज़ करने के साथ-साथ अपनी आवाज़ भी दी है। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के यादगार संगीत और ‘द साउंड ट्रिपिन’ जैसे अनोखे म्यूज़िक शो के लिए जानी जाने वाली स्नेहा ने इस गाने में सफर और नई जगहों को जानने की उत्सुकता को खूबसूरती से दिखाया है। यह गाना सिर्फ मशहूर जगहों तक सीमित न रहकर भारत की अनकही कहानियों और अलग-अलग रंगों को जानने का एहसास कराता है।

