स्टार प्लस के नए गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ को अपना पहला पुरुष विजेता मिल गया है। ओडिशा के ललित कुमार मुदुली ने ₹94 लाख की शानदार राशि जीतकर शो में अपनी जीत दर्ज की।ललित ने पूरे खेल के दौरान दबाव में भी अपना संयम बनाए रखा और अपने फैसलों पर भरोसा करते हुए आगे बढ़ते रहे। उन्होंने कई मजबूत प्रतियोगियों के साथ मुकाबला किया, जिन्होंने अपनी यात्रा समाप्त होने के बाद भी उनका उत्साह बढ़ाया।अपनी जीत के बारे में बात करते हुए ललित ने कहा, “अनिल कपूर सर की मेजबानी में ‘इंडिया के टॉप 1%’ का हिस्सा बनना मेरे लिए एक शानदार अनुभव था और इसे जीतना ऐसा पल है, जिसे मेरा परिवार और मैं कभी नहीं भूल पाएंगे।

