पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

ताज़ा खबर देश

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वहां के लोगों के साथ भारत मजबूती से खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर आज हुए उस भयावह आतंकवादी हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं, जिसमें यहूदी पर्व हनुक्का के पहले दिन का जश्न मना रहे लोगों को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा- भारत की जनता की ओर से मैं उन परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। दुख की इस घड़ी में हम ऑस्ट्रेलिया की जनता के साथ एकजुटता से खड़े हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर आज हुए भयावह आतंकवादी हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं, जिसमें यहूदी त्योहार हनुक्का के पहले दिन का जश्न मना रहे लोगों को निशाना बनाया गया था। भारत की ओर से मैं उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। दुख की इस घड़ी में हम ऑस्ट्रेलिया के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत आतंकवाद के प्रति बिल्कुल भी सहनशीलता नहीं रखता और आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करता है।