अग्रवाल सांस्कृतिक मंच ने पंचकुईया राम मंदिर में की गौ, संत और बटुक सेवा

धार्मिक

:: कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए वेदपाठी बटुकों को भेंट किए ऊनी वस्त्र, संत मंडली का हुआ सम्मान ::
इंदौर । नंदानगर स्थित श्री अग्रवाल सांस्कृतिक मंच के सदस्यों ने पंचकुईया श्रीराम हनुमान मंदिर पहुँचकर सेवा कार्यों की त्रिवेणी प्रवाहित की। आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी रामगोपालदास महाराज के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में गौसेवा, संत सेवा और वेदपाठी बटुकों की सेवा के प्रकल्प पूर्ण किए गए। कड़ाके की ठंड को देखते हुए मंच की ओर से आश्रम के बटुकों को गर्म ऊनी वस्त्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर समाजसेवी जगदीश बाबाश्री, राजेश बंसल, किशोर गोयल, नारायण-नरेश अग्रवाल (420 पापड़) एवं गोपाल अग्रवाल दया बतौर अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने मंच के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों पर बटुकों और संतों की सेवा ही वास्तविक मानवता है। मंच के अध्यक्ष सोनू अग्रवाल ने संस्था की गतिविधियों का ब्यौरा देते हुए भविष्य के सेवा संकल्पों की जानकारी दी।
समारोह के दौरान संत मंडली का विशेष सम्मान किया गया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह मनीष अग्रवाल, वीरेन्द्र अग्रवाल, मनोहर अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल एवं गोपाल अग्रवाल ने भेंट किए। कार्यक्रम में अजय मित्तल, संजय अग्रवाल, सत्यप्रकाश अग्रवाल, अरुण गोयल, अश्विन गोयल, विनोद गोयल, शिवनारायण अग्रवाल एवं शरद अग्रवाल सहित मंच के अनेक सदस्य सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए।
अध्यक्ष सोनू अग्रवाल ने बताया कि मंच द्वारा पूर्व में भी सामाजिक और धार्मिक सेवा कार्यों की श्रृंखला में विभिन्न प्रकल्प चलाए गए हैं। अंत में उन्होंने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगामी कार्यक्रमों में भी इसी प्रकार की सहभागिता की अपेक्षा जताई। आयोजन के पश्चात सदस्यों ने आश्रम परिसर में गौ-ग्रास खिलाकर गौसेवा का संकल्प भी दोहराया।