समय के साथ बेहतर बनना चाहती हूं

मनोरंजन

‘तेरे नाम’, ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ और ‘रन’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं अभिनेत्री भूमिका चावला, जो जल्द ही फिल्म केसर में नजर आएंगी, साल 2026 को लेकर बेहद उत्साहित हैं। नए जोश और ऊर्जा के साथ वह आने वाले साल में नए अवसरों को अपनाने और एक सकारात्मक व फलदायी साल की उम्मीद कर रही हैं।नए साल से जुड़ी अपनी उम्मीदों और लक्ष्यों पर बात करते हुए भूमिका कहती हैं, “मैं 2026 का स्वागत एक नई शुरुआत के रूप में कर रही हूं। मैं सकारात्मकता और विकास के साथ आगे बढ़ना चाहती हूं। मेरी इच्छा है कि मैं लगातार काम करती रहूं, सीखती रहूं और समय के साथ खुद को बेहतर बनाती रहूं।”