प्लेग्राउंड सीज़न 5 का ट्रेलर जारी किया। इस बार खेल पहले से भी बड़ा और रोमांचक होने वाला है। लोकप्रिय गेमिंग रियलिटी शो इस बार अपने अब तक के सबसे बड़े फॉर्मेट के साथ लौट रहा है, जिसमें पहली बार तीन मेंटर्स का पैनल होगा। दो बार के चैंपियन एल्विश यादव एक बार फिर KO क्रैकेंस टीम का नेतृत्व करेंगे। वहीं तेजस्वी प्रकाश पहली बार मेंटर के रूप में रेजिंग सेंटॉर्स टीम की कमान संभालेंगी। उनके साथ आरुष भोला पावर फीनिक्स टीम का नेतृत्व करेंगे। छह सप्ताह तक चलने वाले इस सीज़न में ये तीनों टीमें रोमांचक प्रतिस्पर्धा में आमने-सामने होंगी, जहां अंत में केवल एक ही मास्टरमाइंड विजेता बनकर उभरेगा।ट्रेलर की शुरुआत में तीनों मेंटर्स अपनी-अपनी दुनिया में मशगूल नज़र आते हैं, तभी अचानक उनके आसपास की दुनिया बदलने लगती है। एक-एक करके उन्हें एहसास होता है कि अब उन्हें मेंटर के रूप में चुना जा चुका है और वे सीधे रियलिटी गेमिंग की उस दुनिया में पहुंच गए हैं, जहां उन्हें आमने-सामने की कड़ी टक्कर देनी है।

