भाषाओं की महारथी काशिका कपूर

मनोरंजन

फिल्म इंडस्ट्री में जहाँ भाषा अक्सर कलाकारों के लिए एक बड़ी चुनौती बन जाती है, वहीं अभिनेत्री काशिका कपूर ने इसे अपनी सबसे बड़ी ताक़त में बदल दिया है। तमिल, तेलुगु और हिंदी के साथ-साथ स्पैनिश जैसी अंतरराष्ट्रीय भाषा पर उनकी पकड़ उन्हें भीड़ से अलग पहचान दिलाती है।काशिका खुद मानती हैं कि भाषा सिर्फ संवाद अदायगी का ज़रिया नहीं, बल्कि किरदार से जुड़ने का पुल है। उनका कहना है कि अलग-अलग भाषाएँ सीखने से उन्हें लोगों की सोच, भावनाओं और संस्कृतियों को करीब से समझने का मौका मिला, जो उनके अभिनय को और समृद्ध बनाता है।