भारतीय पौराणिकता, संस्कृति और रहस्य की गहराइयों में उतरती अपकमिंग पैन-इंडिया फिल्म ‘नागबंधम’ ने अपने पहले ही विज़ुअल से दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म में पार्वती के अहम किरदार में नजर आने वाली अभिनेत्री नभा नतेश का पोस्टर हाल ही में रिलीज़ किया गया, जिसने सोशल मीडिया पर खासा ध्यान खींचा है।पोस्टर में नभा नतेश पारंपरिक भारतीय साड़ी में बेहद ग्रेसफुल, शांत और दिव्य नज़र आ रही हैं। उनका लुक न सिर्फ सौंदर्य का प्रतीक है, बल्कि उस आस्था और आत्मिक शक्ति को भी दर्शाता है, जो पार्वती के चरित्र का मूल भाव है। उनकी उंगली पर बैठा एक खूबसूरत पक्षी पोस्टर में एक रहस्यमय संकेत जोड़ता है, जबकि बैकग्राउंड में दिखाई देता मंदिर, मोर और आध्यात्मिक वातावरण—जो फिल्म की जड़ों को भारतीय संस्कृति और विरासत से जोड़ता है।

