वादियों में लौटीं सादिया खतीब

मनोरंजन

चमकती फिल्मी दुनिया से दूर जब अभिनेत्री सादिया खतीब अपनी कश्मीरी जड़ों की ओर लौटती हैं, तो उनके चेहरे पर एक अलग ही सुकून नजर आता है। हाल ही में उन्होंने जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह स्थित अपने पैतृक घर की यात्रा की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिनमें पहाड़ों, हरियाली और ताजी हवा के बीच बिताए उनके शांत पल दिखाई दिए।एक गर्वित कश्मीरी और पहाड़ी बेटी के रूप में सादिया के लिए भद्रवाह महज एक खूबसूरत जगह नहीं, बल्कि उनकी पहचान और भावनात्मक जुड़ाव का हिस्सा है। उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि भद्रवाह लौटना उनके लिए “अपनी आत्मा के पास लौटने” जैसा है।