‘मर्दानी 3 के ट्रेलर को मिल रहा अपार प्यार यह बताता है कि एक देश के तौर पर हमारा विवेक आज भी बहुत मजबूत है!’ : रानी मुखर्जी ने मर्दानी 3 ट्रेलर से इंटरनेट पर मचे तहलके के लिए दर्शकों और फैन्स का जताया आभार
यश राज फिल्म्स ने कुछ दिन पहले मर्दानी 3 का ट्रेलर रिलीज़ किया और तभी से यह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे बड़ी चर्चा का विषय बन गया है। हर ओर से सर्वसम्मति से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, खासतौर पर रानी मुखर्जी के लिए, जो एक बार फिर अपने बेहद लोकप्रिय किरदार एसीपी शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापसी कर रही हैं। एक निडर और साहसी पुलिस अधिकारी, जो समय के खिलाफ दौड़ में 93 लापता लड़कियों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देती है।ए रानी मुखर्जी कहती हैं, “शिवानी शिवाजी रॉय ऐसा किरदार नहीं है जिसे मैं कैमरा कट होते ही भूल जाऊं। मैं उसे अपने साथ लेकर चलती हूं। क्योंकि उसके ज़रिए मैंने समझा है कि सेवा का असली अर्थ क्या होता है। मैंने यह भी देखा है कि साहस कितना अकेला हो सकता है।

