राजगढ़ कलेक्टर की नाराजगी पड़ी भारी – सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज

मध्य प्रदेश

राजगढ़ कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहकारिता विभाग के संकल्प से समाधान में कमजोर प्रदर्शन पर कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने नाराजगी व्यक्त की और सुधार के निर्देश दिए। केसीसी से संबंधित आवेदनों पर प्राथमिकता से त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन की भी गहन समीक्षा की गई। शिकायतों को बार-बार ट्रांसफर किए जाने पर संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया। सड़क के अधिपत्य संबंधी जानकारी के लिए पीडब्ल्यूडी तलेन एवं सीएमओ तलेन को नोटिस जारी किए गए।
सीएम हेल्‍पलाईन पर दूषित पानी की जांच नहीं करने पर सीएमओ खिलचीपुर को निलम्‍बन का नोटिस देने के दिए निर्देश। वहीं सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण नहीं करने पर बीएमओ ब्यावरा को भी नोटिस जारी किया गया। बैठक में सार्थक अटेंडेंस की विभागवार गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने निर्देश दिए कि डीईओ, डाइट एवं डीपीसी की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए, अन्यथा संबंधित की वेतन रोकने के निर्देश दिए। 25 दिनों से लॉगिन नहीं करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को नोटिस जारी कर एक वेतन वृद्धि रोकने की कार्यवाही के निर्देश दिए गए तथा ऐसे अधिकारियों के नाम चिन्हित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त बैठक में अवमानना प्रकरणों की समीक्षा की गई और लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान माइक्रो इरिगेशन सिस्टम में सुधार लाने तथा मृदा परीक्षण कार्यों की नियमित एवं गहन मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी कलेक्टर डॉ. मिश्रा द्वारा दिए गए। इस दौरान मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, अपर कलेक्‍टर श्री प्रताप सिंह चौहान, अनुविभागीय (राजस्‍व) अधिकारी श्रीमती निधि भारद्वाज, डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री ज्‍योति राजोरे सहित विभागीय अधिकारी