रानी मुखर्जी ने जताया आभार 

मनोरंजन

मर्दानी 3, जिसमें रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में हैं, ने शुक्रवार से रविवार के बीच 81 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़त दर्ज की है। तीन दिनों में फिल्म ने भारत में कुल 17.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जबकि वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 28 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है ओपनिंग डे पर ही मर्दानी 3 ने सभी उम्मीदों को पीछे छोड़ते हुए मर्दानी फ्रैंचाइज़ी और रानी मुखर्जी की किसी भी सोलो फिल्म का अब तक का सबसे बड़ा ओपनर बनकर इतिहास रच दिया था। फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये की कमाई की। मर्दानी 3 के सामाजिक संदेश को मिल रही प्रतिक्रिया से रानी मुखर्जी बेहद भावुक और अभिभूत हैं। रानी कहती हैं, “मर्दानी 3 के लिए आप सभी ने जो प्यार दिखाया है, वह न सिर्फ एक कलाकार के रूप में मेरे लिए बल्कि उस विचार के लिए भी बेहद भावुक कर देने वाला है, जिसका प्रतिनिधित्व यह फिल्म करती है।