अदा शर्मा का हरित मिशन

मनोरंजन

अदा शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार किसी किरदार के लिए नहीं, बल्कि प्रकृति के लिए। मध्य प्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क में आयोजित विशेष कार्यक्रम ‘अनुभूति’ के ज़रिए अदा ने अपने स्टारडम को एक नए मकसद से जोड़ा है, बच्चों को जंगलों, वन्यजीवों और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाना।परदे पर हर जॉनर में अपनी सशक्त मौजूदगी दर्ज कराने वाली अदा शर्मा की मौजूदगी ने ‘अनुभूति’ को सिर्फ़ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक यादगार अनुभव बना दिया है।