राघव ने ‘किरदार को ही बदल डाला

मनोरंजन

सही एक्टर की तलाश में पूरे आठ महीने लगाने के बाद डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला को ‘द पैराडाइज’ के एंटागोनिस्ट के लिए राघव जुयाल में वो परफेक्ट फिट मिल गया, जिसकी उन्हें तलाश थी। राघव का कॉन्फिडेंस, फ्लेक्सिबिलिटी और उनकी इंफेक्शियस स्क्रीन प्रेजेंस ऐसी थी कि डायरेक्टर को किरदार को ही उनकी एनर्जी के हिसाब से री-वर्क करना पड़ा।‘द पैराडाइज’ साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में अपनी जगह बना रही है और इसी बीच डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला ने राघव जुयाल की कास्टिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि राघव की यूनिक एनर्जी ने उनके किरदार की राइटिंग को भी काफी हद तक इन्फ्लुएंस किया। इस रोल के लिए सही चेहरे की तलाश करीब आठ महीने तक चली, और आखिरकार राघव की एंट्री ने इस सर्च को फुल स्टॉप दिया।