सूरज बड़जात्या की ‘संगमरमर’ 

मनोरंजन

 हर सफल महिला के पीछे एक समझदार पुरुष का साथ होता है। जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत ‘संगमरमर’ राजश्री प्रोडक्शंस (प्रा.) लि. की पेशकश है, जिसका निर्माण ज्योति  देशपांडे ने किया है और निर्देशन विक्रम घई ने संभाला है। यह सीरीज़ जल्द ही जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। यह एक संवेदनशील पारिवारिक ड्रामा है, जो भारतीय परिवारों की भावनात्मक बुनावट में रचा-बसा है और प्रेम, जिम्मेदारी तथा रिश्तों को थामे रखने वाली शांत ताकत को गहराई से दर्शाता है।सूरज बड़जात्या की विशिष्ट भावनात्मक गर्माहट और संवेदनशीलता से सजी इस सीरीज़ में शीन सविता दास और सौरभ राज जैन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। उनके साथ स्मिता बंसल, खालिद सिद्दीकी, फारूक सईद, जया ओझा, अविनाश वाधवानी सहित अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। ‘