शो ‘जगद्धात्री’ में दिखाए गए होली वाले सीन में कहानी ने एक खतरनाक मोड़ ले लिया, जब तपस्या (येशा हरसोरा) की जगद्धात्री के खिलाफ साजिश एक बड़े हादसे में बदल जाती है और माया की बेटी गुंजन (परी भनुशाली) की जान खतरे में पड़ जाती है। इस अफरातफरी के बीच अचानक आग लग जाती है और गुंजन उसमें फंस जाती है। उसे बचाने के लिए जगद्धात्री और शिवाय (फरमान हैदर) अपनी जान की परवाह किए बिना आगे आते हैं। एक बेहद रोमांचक पल में जगद्धात्री बहादुरी दिखाते हुए आग में कूद जाती है और गुंजन को सुरक्षित बाहर ले आती है।‘जगद्धात्री’ में जगद्धात्री का किरदार निभा रही सोनाक्षी बत्रा ने हाल ही में इस खतरनाक आग वाले सीन की शूटिंग के बारे में बताया, जिसमें उनके साथ बाल कलाकार परी भानुशाली भी थीं। उन्होंने कहा, “जगद्धात्री का किरदार निभाना मेरे लिए एक शानदार सफर रहा है और समय के साथ एक्शन सीन इस शो का मेरा पसंदीदा हिस्सा बन गए हैं। हाल ही में जो आग वाला स्टंट सीन था, वो निश्चित रूप से चुनौती भरा था, क्योंकि ऐसे सीन में बहुत सटीकता, ध्यान और सुरक्षा की जरूरत होती है।

