‘शतक’ ध्वज यात्रा की सफल शुरुआत

मनोरंजन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों पर आधारित फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ के प्रचार हेतु निकाली गई ‘शतक’ ध्वज यात्रा ने श्रीनगर से पंजाब तक अपना पहला चरण सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इस यात्रा ने श्रीनगर, जम्मू और लुधियाना में लोगों को एक सूत्र में बाँधते हुए एकता, राष्ट्रभाव की भावना को सशक्त किया।यात्रा की शुरुआत श्रीनगर के प्रसिद्ध लाल चौक से हुई, जहाँ स्वतंत्रता के बाद पहली बार भगवा ध्वज गर्व के साथ लहराया गया। इस अवसर पर ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों ने वातावरण को देशभक्ति से भर दिया। बड़ी संख्या में नागरिक यात्रा में शामिल हुए और यह क्षण सामूहिक एकता का सशक्त प्रतीक बन गया।