यूएस की रेड बाइसन प्रोडक्शंस ने मुंबई स्थित एज़्योर एंटरटेनमेंट (इंडिया) एंटरटेनमेंट के साथ हाथ मिलाया है। इस अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट को लिखा और निर्देशित किया है हर्ष महादेश्वर ने। कहानी एक इमिग्रेंट परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पारंपरिक “ अमेरिकन ड्रीम ” की सीमाओं से आगे बढ़कर अपनी पहचान, जड़ों और जज़्बातों की तलाश करता है।
फिल्म में पहली बार साथ नजर आएंगे प्रियामणि और मोहित रैना। दोनों ही अपने-अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं, और उनकी यह नई जोड़ी दर्शकों के लिए खास आकर्षण होगी। शूटिंग न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी के साथ-साथ दिल्ली और जम्मू-कश्मीर की खूबसूरत लोकेशंस पर होगी, जिससे कहानी का ग्लोबल सफर विजुअली भी जीवंत होगा।

